Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


Reliance Jio ग्राहकों को मिला तोहफा, 01 जनवरी से देशभर में हर नेटवर्क पर फ्री वॉइस कॉल

न्यूज डेस्क। Jio company ने उपभोक्ताओं के लिए एक खुशखबरी नए साल का तोहफा देने जा रही है। बता दें कि टेलिकॉम ऑपरेटर रिलायंस jio देशभर में हर ...


न्यूज डेस्क।
Jio company ने उपभोक्ताओं के लिए एक खुशखबरी नए साल का तोहफा देने जा रही है। बता दें कि टेलिकॉम ऑपरेटर रिलायंस jio देशभर में हर नेटवर्क पर फ्री कॉल का एलान है। टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, 01 जनवरी 2021 से बिल एंड कीप (Bill and Keep) नियम लागू होगा। जिसके तहत सभी डोमेस्टिक वॉइस कॉल पर इंटरकनेक्ट यूजेस चार्जेस (IUC) खत्म हो जाएंगे। 

जियो का कहना है कि नॉन-जियो नेटवर्क पर डोमेस्टिक वॉइस-कॉल चार्ज को एक बार फिर से जीरो करने की प्रतिबद्धता और IUC चार्ज खत्म होने के साथ ही जियो ग्राहकों को एक बार फिर ऑफ-नेट डोमेस्टिक फ्री वॉइस कॉल का फायदा मिलेगा। इसकी शुरुआत 01 जनवरी 2021 से होगी। जियो नेटवर्क पर ऑन-नेट डोमेस्टिक वॉइस कॉल हमेशा से फ्री रही हैं। 

आपको याद दिला दिला देना चाहते है कि बीते सितंबर 2019 में TRAI ने Bill & Keep सिस्टम को लागू करने की टाइमलाइन को एक्सटेंड करके 1 जनवरी 2020 कर दिया था। इसके बाद जियो के पास ऑफ-नेट वॉइस कॉल के लिए IUC चार्ज के बराबर ही पैसे वसूलने का ऑप्शन बचा था। लेकिन तब जियो ने भरोसा दिलाते हुए कहा था कि यूजर्स को सिर्फ TRAI द्वारा IUC चार्ज हटाने तक ही यह चार्ज देना होगा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now