Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


किसान नए कृषि सुधार कानूनों को लेकर किए जा रहे दुष्प्रचार से बचें : अश्विनी चौबे

पटना (न्यूज सिटी)। शुक्रवार को बक्सर में किसान सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे एवं...


पटना (न्यूज सिटी)।
शुक्रवार को बक्सर में किसान सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि वे नए कृषि सुधार कानूनों को लेकर किए जा रहे दुष्प्रचार से बचें। कांग्रेस एवं विपक्षी पार्टियां किसानों के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी होगी। वे समृद्ध होंगे। केंद्र सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों का एक देश एक बाजार का सपना पूरा किया है। मोदी सरकार का लक्ष्य किसानों को समृद्ध बनाना है। उन्हें खुशहाल बनाना है। इस और केंद्र सरकार पिछले 6 सालों से लगातार कार्य कर रही है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now