Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, कई राउंड के बातचीत के बाद काम पर लौटे डॉक्टर

पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आज खत्म हो चुकी है। जिसको लेकर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और स्वास्थ्...


पटना (न्यूज सिटी)।
बिहार में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आज खत्म हो चुकी है। जिसको लेकर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत से मुलाकात के बाद जूनियर डॉक्टरों ने आज हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया है। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर हरेंद्र ने बताया कि आज स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत से बातचीत के बाद सभी जूनियर डॉक्टर हड़ताल समाप्ति का ऐलान किया है। 

गौरतलब है कि जूनियर डॉक्टर अपने स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग को लेकर बीते 9 दिनों से हड़ताल पर थे जिससे बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई थी। सभी अस्पतालों में इलाज के भर्ती व आए मरीजों का हाल बेहाल हो गया था। जिसके बाद बिहार सरकार ने पहल कर जूनियर डॉक्टरों से बातचीत की पेशकश की। पहल होते ही जूनियर डॉक्टरों और विभाग के बीच पहले भी कई राउंड तक बातचीत की। जिसके बाद भी बात नही बनी। उसके बाद सरकार के निमंत्रण पर जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन की टीम स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से मिलने पहुंचे। तब जाकर आज जूनियर डॉक्टर स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर अपनी मांगों को रखा और दोनों के बीच हुए समझौते के बाद जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने सभी जूनियर डॉक्टरों को हड़ताल समाप्ति का ऐलान कर दिया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now