Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पूर्णियाॅ पुलिस ने पांच अन्तर राज्यीय तस्करों को स्मैक के साथ धर-दबोचा

पूर्णिया (न्यूज सिटी)। पूर्णिया में इन दिनों स्मैक खरीद फरोख्त का सिलशीला लगातार जारी है। पूर्णिया पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा ने स्मैक खरीद ...


पूर्णिया (न्यूज सिटी)।
पूर्णिया में इन दिनों स्मैक खरीद फरोख्त का सिलशीला लगातार जारी है। पूर्णिया पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा ने स्मैक खरीद बिक्री मामले को गम्भीरता से लेते हुए जिले के पुलिस को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पूर्णिया के कसवा रेलवे स्टेशन के निकट स्मैक तस्कर स्मैक बेचने पहुँचने वाला है। सुचना के संज्ञान में आने के बाद सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने बताये कसवा रेलवे स्टेशन के निकट स्मैक तस्करो को गिरफ्तार करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से पहुँच गई। पुलिस के द्वारा कार्यवाही में पांच अन्तर राज्यीय स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने तस्करी में प्रयोग होने वाली पश्चिम बंगाल नंबर WB 74AG 0929 एवं WB 60A 3684 को घेराबंदी कर जप्त किया। जब पुलिस ने स्मैक तस्करों का विधिवत तलाशी लिया तो विनोद माली के पास से 105 ग्राम स्मैक, गोाविन्द कुमार महतो उर्फ गोविन्दा उर्फ कलुवा के पास से 150 ग्राम स्मैक एवं मारुति स्विफ्ट कार नंबर WB74AG 0929 के डिक्की से 100 ग्राम ब्राउन सुगर, एम्बेसडर कार संख्या- WB 60A 3684 के डिक्की से 125 ग्राम स्मैक बरामद किया. वही मौके से विशेष टीम ने कुल 480 ग्राम स्मैक बरामद किया। वही पुलिस ने गौतम, अब्दुल रहीम, गोबिन्द कुमार और काली चरण साह के पास से 1-1 मोबाईल फोन भी बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति में बताया कि उनके द्वारा स्मैक खरीददारी पश्चिम बंगाल के मालदा जिला से किया गया है। जो के सीमांचल क्षेत्र में महंगे दामों में बेचवाना था। बहरहाल स्मैक के आदी युवक अपने नशा की लत को पुरा करने के लिए पहले घर से पैसे सामान आदि की चोरी करते हैं। बाद में अपराध का रास्ता पकड़कर लूट एवं छिनतई के साथ हत्या को भी अंजाम देने से बाज़ नही आते। इसी अंजाम का एक ताज़ा तरीन मामला विगत कुछ माह पूर्व पूर्णिया के कन्या उच्च विद्यालय में घटी। जहां स्थानीय सुभाष नगर के अनुज कुमार की हत्या विद्यालय परिसर के खंडहर नुमा भवन में उसके स्मैक मित्रो के द्वारा कर दिया गया। जबकि अभी तक मृतक अनुज के परिजन को इंसाफ नही मिला। वही स्मैक को लेकर अगली घटना पूर्णिया के पोलटेक्निक चौक की है जहाँ मोहोल्ले वालो ने स्मैकरो को स्मैक पीने से मना किया तो स्मैकरो ने गोली दाग दी।बहरहाल पुलिस विधिसम्मत कारवाई पूर्ण करते हुए बरामद सामनों के साथ गिरफ्तार पांचों अपराध कर्मियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

रिपोर्ट : श्याम नन्दन

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now