Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


प्रतिबंधित दवा ऑक्सीटॉसिन के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बाईपास थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कर्मलीचक स्थित एनएच-30 से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा ऑक्सीटॉसिन के सा...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बाईपास थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कर्मलीचक स्थित एनएच-30 से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा ऑक्सीटॉसिन के साथ बाइक सवार एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान राघोपुर निवासी दिलीप कुमार के रूप में की गई है।बाईपास थाना के दरोगा बी•के• सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रतिबंधित दवा ऑक्सीटॉसिन लेकर एनएच 30 के रास्ते बाइक से गुजर रहा था। इसी दौरान पुलिस गश्ती बल द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर उसने भागने की कोशिश की। पुलिस ने खदेड़ कर जब बाइक सवार को पकड़ा और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 25 एमएल की 700 बोतल प्रतिबंधित दवा बरामद की गई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का बाइक भी जब्त कर लिया है। बताते चलें की सरकार द्वारा ऑक्सीटॉसिन के निर्माण एवं उसके वितरण पर प्रतिबंध लगाई हुई है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now