पटना (न्यूज सिटी)। इस वक्त राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं, जहाँ बेलगाम हुए अपराधियों ने पटना सिटी के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मंडई पर ...
पटना (न्यूज सिटी)। इस वक्त राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं, जहाँ बेलगाम हुए अपराधियों ने पटना सिटी के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मंडई पर मोहल्ले में जमीन कारोबारी 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गोलियों से भून दिया। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। मृतक की पहचान सुलतानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलबी घाट निवासी मोहम्मद जिया अहमद के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना सिटी डीएसपी अमित शरण दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर पूरे घटना क्रम की जांच में जुटे हैं। साथ ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वही हत्या से संबंधित सुराग व सबूत जुटाने के लिए पुलिस आसपास के इलाके में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज को तालाश रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मोहम्मद जिया अहमद बाइक पर सवार होकर मंडई के रास्ते अपने घर गुलबी घाट जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने मंडई पर मोहल्ले में मोहम्मद जिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान अपराधियों ने मोहम्मद जिया पर दर्जनों गोलियां फायरिंग की है। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी। हालांकि अपराधियों ने मोहम्मद जिया की हत्या क्यों किया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं दूसरी ओर आशंका जताई जा रही है कि हत्या जमीन के विवाद को लेकर की गई है।
मौके पर पहुंचे पटना सिटी डीएसपी अमित शरण ने बताया कि मृतक अपराधिक चरित्र के व्यक्ति था, वो पूर्व में भी कई अपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। साथ ही बताया कि मोहम्मद जिया अहमद की हत्या किन कारणों से हुई है, इसका पता नही चल सका है। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज को तलाश रही है ताकि हत्यारों की पहचान की जा सके।
गौरतलब है कि बिहार में अपराध नियंत्रण करने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार तीन बार एक अणे मार्ग और चौथी बार हाल में ही मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय में पहुंचकर समीक्षा बैठक की थी। साथ ही सभी पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री में कहा था कि किसी भी परिस्थिति में अपराध नियंत्रण होना चाहिए। नही तो लापरवाह अधिकारी व पुलिस कर्मी नपेंगे। इसके बाबजूद भी पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है।



