Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में सैकड़ों कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ 05 तस्कर गिरफ्तार

पटना सिटी। बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद भी यहां धड़ल्ले से शराब की खरीद बिक्री हो रही है। ताजा मामला आलमगंज थाना क्षेत्र की...


पटना सिटी।
बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद भी यहां धड़ल्ले से शराब की खरीद बिक्री हो रही है। ताजा मामला आलमगंज थाना क्षेत्र की है जहां पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गायघाट गोलंबर के समीप ढाई सौ कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की है। बताया जाता है कि सोमवार की देर शाम आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट गोलंबर के पास अंग्रेजी शराब के खेत उतारी जा रही थी। इसी दरम्यान स्थानीय थाना की पुलिस को शराब की बड़ी खेप उतारे जाने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ढाई सौ अंग्रेजी शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान ट्रक ड्राइवर कुंदन कुमार, नितेश, सन्नी, विनय और कुणाल के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। साथ ही पुलिस मौके पर से अंग्रेजी शराब को भी जप्त कर ली है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now