Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


व्यवसाई गोलीकांड में नामजद आरोपी पटना सिटी व्यवहार न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के तुलसी मंडी निवासी राजू कुमार पर गोलीबारी कर घायल करने के मामले में आरोपी राजेश कुमार ने शुक्...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)।
आलमगंज थाना क्षेत्र के तुलसी मंडी निवासी राजू कुमार पर गोलीबारी कर घायल करने के मामले में आरोपी राजेश कुमार ने शुक्रवार को पटना सिटी व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। बताते चलें कि अगमकुआं में घायल राजू कुमार जलेबी की दुकान चलाता है। बीते 20 दिसंबर को राजू दुकान बंद करके अपने घर पर पहुंचा था। जिसके बाद उसके कुछ दोस्तों ने उसे घर से बुलाकर बाहर ले गया। जिसके बाद अपराधी ने राजू पर फायरिंग कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज फिलहाल चल रहा है वही पुलिस ने मामले में घायल राजू के बयान पर आरोपी राजेश कुमार उर्फ धरूआ पर प्राथमिकी दर्ज किया था। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी जिसके बाद आरोपी राजेश ने पुलिस यादव इस बढ़ते देख शुक्रवार को गाय घाट स्थित व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now