Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राजधानी पटना में किशन गैंग का गुर्गा रंगदारी मांगते गिरफ्तार

नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज़ सिटी)। नौबतपुर पुलिस ने बिहारी मार्केट स्थित एक श्रृंगार दुकान से रंगदारी मांगने पहुंचा कुख्यात किशन गैंग के गुर...


नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज़ सिटी)। नौबतपुर पुलिस ने बिहारी मार्केट स्थित एक श्रृंगार दुकान से रंगदारी मांगने पहुंचा कुख्यात किशन गैंग के गुर्गा को एक देशी कट्टा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश परसा गांव निवासी शम्भू प्रसाद का पुत्र शिवम कुमार बताया जाता है। पुलिसिया पूछताछ में उसने कई घटनाओं में शामिल होने एवं कुख्यात अपराधकर्मी किशन के कहने पर बाजार से रंगदारी वसूलने की बात स्वीकार किया है। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि किशन गैंग का गुर्गा कई दिनों से बाजार में सक्रिय होकर दुकानदारों से पैसे की वसूली कर रहा है। जिसके बाद पुलिस की टीम को सादे लिबास में लगाया गया। जैसे ही बिहारी मार्केट स्थित श्रृंगार दुकान से रंगदारी की मांग करने पहुंचा।उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसके पास से देशी कट्टा और दो कारतूस बरामद किया है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now