Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी के स्लम बस्ती में केक काटकर मनाया तेजस्वी यादव का जन्मदिन

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। बिहार विधानसभा में निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष एवं बिहार के भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का जन्मदिन आज राष्ट्री...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। बिहार विधानसभा में निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष एवं बिहार के भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का जन्मदिन आज राष्ट्रीय जनता दल पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के तत्वधान में स्लम बस्ती के बच्चों के बीच शिक्षा का प्रसार एवं भाईचारा के संदेश के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्लम के गरीब बच्चों के बीच के केक काटकर राजद नेताओं ने कलम, कॉपी और पेंसिल एवं पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद स पूर्व प्रदेश महासचिव बलराम चौधरी, वरिष्ठ राजद नेता मोहम्मद जावेद, पूर्व निगम पार्षद धर्मेंद्र प्रसाद मुन्ना, पटना महानगर प्रवक्ता साबिर अली, मोहम्मद शाहिन, अनवर, मोहम्मद शानू, बबलू जायसवाल, मोहम्मद टिंकल, मोहम्मद पिंकू, भूषण माली, कुंदन माली, देवेंद्र राय, रवि कुमार आदि उपस्थित रहे। मौके पर राजद नेताओ ने कहा कि आने वाला कल समाज के पिछड़े शोषित एवं वंचित समाज के लिए नया सवेरा और बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की नई उम्मीद लेकर आने वाला है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now