Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


दीपावली में बड़ी मूर्ति की स्थापना और छठ पूजा में मेला व भीड़ आयोजन पर लगी रोक

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। सुलतानगंज थाना परिसर में दिपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष शेर स...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। सुलतानगंज थाना परिसर में दिपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष शेर सिंह यादव एवं अपर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने किया।





बैठक में थानाध्यक्ष ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कल बिहार विधानसभा चुनाव के मतगणना व परिणाम आने है। इस दौरान या इसके बाद किसी तरह का विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा तथा विजेता समर्थको द्वारा हुड़दंग पर रोक रहेगा।





वही दिपावली के अवसर पर थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मौके पर लोग भगवान कि छोटी प्रतिमाएं का स्थापना कर पूजा पाठ करेंगे। साथ ही किसी भी पूजा समिति द्वारा बड़े पैमाने पर पूजा पंडाल बनाने पर भी रोक रहेगा। मूर्त्ति विर्सजन नजदीक के गंगा घाटों पर केवल पांच लोगों के साथ करेंगे। वही छठ पूजा में भी श्रद्धालु मास्क लगाकर एवं सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए गंगा घाट पर जा सकेगे। इस दौरान गंगा घाटों पर मेला का आयोजन एवं भीड लगाना सख्त मना है।





बैठक में पार्षद विनोद कुमार, गणेश कुमार , बैजू लाल दास, रमेश रजक, वशी अख्तर, ज्ञान सिन्धु, अंजुम आलम, अरुण कुमार, सुजीत कुमार, अनील कुमार, जम्मू खान, मो जावेद, लल्लू मेहता और काली पूजा समिति के अध्यक्ष पशुपति नाथ शर्मा एवं दिलीप यादव मैजूद थे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now