Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


चालक को नशीली पदार्थ खिलाकर मोबाइल और कार लेकर फरार हुए बदमाश

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुंआ थाना क्षेत्र के एक होटल के समीप से एक चालक को नशीली पदार्थ खिलाकर चालक का मोबाइल रुपया और कार लेकर बदमाश फर...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुंआ थाना क्षेत्र के एक होटल के समीप से एक चालक को नशीली पदार्थ खिलाकर चालक का मोबाइल रुपया और कार लेकर बदमाश फरार हो गए। जानकारी के अनुसार अयोध्या से तीन लोग कार बुक करके पटना आए थे। जिसके बाद तीनों लोग अगमकुंआ थाना क्षेत्र के एक होटल में कमरा बुक कर रुके थे। इसी दौरान उनलोगों ने कार के चालक को आराम करने के लिए कह कर होटल के रूम में लाया और चालक को खाने में नशीली पदार्थ मिलाकर खाने को दे दिया। जिसके बाद चालक रिंकू पांडे नशीली पदार्थ मिला हुआ खाना खाकर बेहोश हो गया और तीनों बदमाश इसी का फायदा उठाकर चालक पिंकू पांडे का मोबाइल और कुछ रुपए सहित रिंकू पांडे का कार लेकर फरार हो गए। कई घंटे बाद चालक रिंकू पांडे होश में आया तो चालक के पॉकेट में ना ही रुपए थे और ना ही मोबाइल। होटल के बाहर जाकर देखा तो कार भी गायब था। चालक रिंकू पांडे इधर-उधर काफी देर तक अपने कार को तलाशता रहा। बाद में नजदीकी थाना अगमकुआं में खाना में नशीली पदार्थ मिलाकर लूटने का मामला दर्ज करवाया है। वही अगमकुंआ पुलिस तीनों लुटेरे को खोजने के लिए जांच पड़ताल कर रही है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now