नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। वकील हरेंद्र सिंह हत्या मामले में बुधवार को पुत्र सुभाष कुमार ने गांव के एक ही परिवार के छह लोगों को नामज...
नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। वकील हरेंद्र सिंह हत्या मामले में बुधवार को पुत्र सुभाष कुमार ने गांव के एक ही परिवार के छह लोगों को नामजद एवं दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है।पुलिस नामजद आरोपितों में से तीन को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। दर्ज प्राथमिकी में सुभाष कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह 10:30 के करीब पिता हरेंद्र सिंह अपनी बाइक से पटना कोर्ट जाने के लिये निकले। ठीक उनके पीछे गांव के ही संतोष कुमार, कुलशेखर शर्मा एवं खुशवंत कुमार भी बाइक से निकले।
उसी दौरान में भी अपने भाई के साथ हॉर्निया का इलाज कराने हेतु पटना जा रहा था। जैसे ही सरारी गांव से उत्तर मुर्गी फॉर्म के समीप पहुंचे तो देखा कि संतोष कुमार, कुलशेखर शर्मा, खुशवंत कुमार एवं दो अज्ञात व्यक्ति मेरे पिता जी को घेरे हुए है।करीब पहुंचना चाहा तो संतोष कुमार अपनी कमर से पिस्तौल निकालकर मेरे पिता जी पर गोली चला दी। वह गिर गए, उसके बाद सभी नौबतपुर की ओर भाग निकले। घटना का कारण वर्ष 2001 में दादी की हत्या को लेकर कोर्ट के चल रही सुनवाई बताया है।



