Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


'आत्मनिर्भरता' की सहभागिता में बढ़ा बिहार : नंदकिशोर यादव

पटना (न्यूज सिटी)। राज्य के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेती, किसानी और पशुपालकों के वि...


पटना (न्यूज सिटी)। राज्य के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेती, किसानी और पशुपालकों के विकास व उनके आर्थिक उन्नयन के लिये आज 294 करोड़ की सौगात देकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में 'आत्मनिर्भर बिहार' के लिए एक सार्थक पहल की है।






https://youtu.be/bkn6OcCEOWk




श्री यादव ने बिहार को सौगात देने के लिए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में देश तेज गति से 'आत्मनिर्भरता' की राह पर प्रगतिशील है। 'आत्मनिर्भरता' के पथ पर अपनी सहभागिता में बिहार आगे है। उन्होंने कहा कि आज बिहारवासियों को 294.53 करोड़ की विभिन्न योजनाओं की पीएम की सौगात मत्स्य, पशुपालन और कृषि से संबंधित हैं। इससे बिहार को कोरोना संकट से उबर कर 'आत्मनिर्भरता' के पथ पर रफ्तार के साथ अग्रसर होने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री ने किसानों के लाभ के लिए समग्र सुधार बाजार और सूचना संबंधी ई- गोपाला ऐप की भी शुरुआत की।






https://youtu.be/1akds7v-QEs




श्री यादव ने कहा कि किसानों की खुशहाली सरकार की प्राथमिकता है। अन्नदाता जब तक खुशहाल नहीं होंगे, विकास अपनी संपूर्णता को प्राप्त नहीं करेगा। इसलिए किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार भी हर संभव उपाय कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) का शुभारंभ किया। यह योजना किसानों की आय बढ़ाने में एक नया आयाम स्थापित करेगी।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now