Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पीएम मोदी ने कोसी व मिथिला को जोड़ने वाली कोसी महासेतु का किया उद्घाटन

न्यूज सिटी, सेंट्रल डेस्क। आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोसी रेल मेगा ब्रिज समेत अन्य योजनाओं का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क...


न्यूज सिटी, सेंट्रल डेस्क। आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोसी रेल मेगा ब्रिज समेत अन्य योजनाओं का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा की कोसी महासेतु का शिलान्यास प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने किए थे और आज प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इसका उद्घाटन हो रहा है। साथ ही मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि इंडियन रेलवे स्टेशन ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग जमालपुर में चलता था। यूपीएससी के माध्यम से इसमें चयन होता था। वो बंद हो गया है। इसको फिर से चालू कराने के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल से आग्रह किया है। ताकि इसे इलेक्ट्रिकल के लिए शुरू किया जा सके।





वही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की बिहार में नदियों के वजह से सफर लंबा होता था। नीतीश जी ने रेल मंत्री रहते हुए इस को दूर करने का प्रयास किया। परंतु बीच में इसकी गति धीमी हो गई थी। अब हम इस समस्या को दूर करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही कहा कि आठ दशक पहले भूकंप ने मिथिला व कोसी क्षेत्र को अलग कर दिया था। लेकिन अब कोसी महासेतु के माध्यम से इसे फिर से जोड़ा जा रहा है। यह अटल जी और नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है जो आज पूरा हो रहा है।





वही इस दरमियान पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की सरकार को अगर बिहार के लोगों की परवाह होती तो कोसी महासेतु पहले ही पूरा हो जाता। तब के रेल मंत्री चाहते तो भी इसे पूरा किया जा सकता था लेकिन ऐसा नहीं किया गया।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now