Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


आज सीएम नीतीश करेंगे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस आईएसबीटी का उद्घाटन

पटना (न्यूज़ सिटी)। पटना के अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) का शुभारंभ शुक्रवार की शाम होने जा रहा है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कु...


पटना (न्यूज़ सिटी)। पटना के अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) का शुभारंभ शुक्रवार की शाम होने जा रहा है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। यह उद्घाटन समारोह शाम पांच बजे होगा। उद्घाटन के साथ ही आईएसबीटी से फेज-1 में बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा। इससे बिहार ही नहीं दूसरे राज्यों से भी सड़क परिवहन सेवा सुगम और आसान हो जाएगी। राज्य के विभिन्न कोनों से हर दिन हजारों की संख्या में लोग पटना आते हैं। दूसरे शहरों से आवागमन की समुचित व्यवस्था एवं यात्री बसों के व्यवस्थित संचालन के लिए वित्तीय वर्ष 2017-18 में मौजा पहाड़ी में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (आइएसबीटी) योजना की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी। हालांकि इस बस टर्मिनल के शुभारंभ होने से बिहार सहिय अन्य राज्यों में सफर करने वालों राहत मिलेगी। लोगों को हवाई जहाज और ट्रेन में कंफर्म टिकट समय पर नही मिलने से यात्रा में काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता था। लेकिन आज पटना के पहाड़ी स्थित अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल का शुभारंभ होने पर वैसे लोगों की यात्रा आरामदेह हो जाएगी।





बता दें की पटना के पहाड़ी स्थित अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल को निर्माण 25 एकड़ में की गयी है और इस योजना की लागत 339 करोड़ 22 लाख है। आईएसबीटी तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसे तीन भागों में बांटकर बनाया गया है। विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले बसों के लिए अलग टर्मिनल के साथ ही यात्री सुविधाओं का भी विशेष इंतजाम किया गया है। इसके अलावा वाणिज्यिक ब्लॉक भी बनाया गया है। वहां बनीं दुकानों को बस अड्डे के संचालन और रखरखाव के लिए बनी समिति आवंटित करेगी। बीते दिनों राज्य कैबिनेट ने अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल सोसाइटी, पटना नामक इस शासी निकाय के गठन को भी मंजूरी प्रदान की थी।









तीन ब्लॉक का काम पूरा





इस बस स्टैंड में चार अलग-अलग ब्लॉग होंगे। जिसमें ए, बी और सी ब्लॉक का काम लगभग पूरा होने वाला है। इन ब्लॉक को फाइनल टच दिया जा रहा है। वहीं डी ब्लॉक को इस महीने आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा। जिसमें ब्लॉक ए में बसों का आगमन होगा, वहीं ब्लॉक बी से बसों का प्रस्थान होगा। जबकि ब्लॉक सी दोनों ए और बी को जोड़ने का काम करेगा। जबकि ब्लॉक डी में व्यावसायिक गतिविधियां होगी। खास बात ये है कि चारों ब्लॉक के ऊपर सोलर पैनल होंगे।





क्या है खासियत इस आईएसबीटी में--





ये राज्य का पहला और हाईटेक अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल है। यहां से दूसरे राज्यों के लिए बसें चलेगी। ये बस टर्मिनल 25 एकड़ फैला होगा और आठ मंजिला होगा। जिसमें नीचे गाड़ियों और ऊपर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, यात्रियों के लिए अत्याधुनिक वेटिंग रूम, रिटायरिंग रूम, बाथरूम, पेयजल, सूचना सेंटर, ड्राईवरों के लिए विश्राम गृह का निर्माण किया जा रहा है।





कौन सी बिल्डिंग कैसी होगी





  • आगमन भवन यानि ( Block-A) ग्राउंड प्लस चार फ्लोर का को होगा जो 16167 वर्गमीटर में फैला होगा।




  • प्रस्थान भवन यानि ( Block-B)- ये भी ग्राउंड प्लस चार फ्लोर का होगा जी 17526 वर्गमीटर में फैला होगा




  • लिंक ब्लॉक यानि ( Block-C)- ये ग्राउंड प्लस सिक्स फ्लोर का होगा जो 3700.50 वर्गमीटर में फैला होगा।




  • व्यावसायिक भवन यानि ( Block-D)- जो ग्राउंड प्लस आठ फ्लोर का होगा और 2335.90 वर्गमीटर फैला होगा।




चार अन्य बस स्टैंड का भी होगा उद्घाटन





मुख्यमंत्री पटना के आईएसबीटी के साथ ही चार अन्य जिलों के बस स्टैंडों का भी उद्घाटन करेंगे। इनमें औरंगाबाद, आरा, झाझा और नवादा के बस स्टैंड शामिल हैं।





पटना से मिशन कुमार की रिपोर्ट ।।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now