पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी में माँ कमला डिजिटल सेंटर में आयोजित एसटेट की परीक्षा में दूसरे परीक्षार्थियों के स...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी में माँ कमला डिजिटल सेंटर में आयोजित एसटेट की परीक्षा में दूसरे परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा दे रहे पांच फर्जी अभ्यर्थियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए जालसाजों की पहचान भागलपुर जिला के कहलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जागेश्वरपुर निवासी राजेश कुमार सिंह की पुत्री पूनम कुमारी, सुपौल जिला के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत थरवीता निवासी रामदेव यादव के पुत्र रणवीर कुमार, दरभंगा जिला के घनश्याम थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरवा निवासी विष्णुदेव यादव के पुत्र नवीन कुमार, छपरा जिला के अमनौर थाना अंतर्गत बगही निवासी हरिहर राम के पुत्र गणेश कुमार और सहरसा जिला के सलखुआ थाना अंतर्गत भवदेवा निवासी सियाराम पंडित आदि है।



