Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग, इलाके में मचा भगदड़

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। अगमकुआं थाना क्षेत्र के भागवत नगर के प्रोगेसिव कॉलोनी में दो लोग एक बाइक पर सवार होकर कॉलोनी में घूम रहे थे। तभी स्...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। अगमकुआं थाना क्षेत्र के भागवत नगर के प्रोगेसिव कॉलोनी में दो लोग एक बाइक पर सवार होकर कॉलोनी में घूम रहे थे। तभी स्थानीय निवासी उमेश कुमार को बाइक सवार दोनों व्यक्ति कॉलोनी में काफी देर तक घूमते रहे। जिसके बाद उमेश कुमार ने शक के आधार पर दोनों बाइक सवार को काफी देर के बाद रुकवाया और बाइक का चाभी निकालकर पूछताछ करने का प्रयास करने लगे। तभी बाइक सवार एक व्यक्ति ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दिया। फायरिंग होते ही आसपास के इलाके में भगदड़ मच गया। तभी दूसरी ओर से आ रहे एक बाइक सवार को रिवाल्वर दिखाकर बाइक छीन कर दोनों बदमाश फरार हो गए। वही इस घटना सूचना स्थानीय लोगों ने अगमकुआं थाना की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही अगमकुआं पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों बदमाशों द्वारा प्रयुक्त की गई बाइक जप्त कर लिया। साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now