पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं थाना क्षेत्र के गांधी नगर में मामूली विवाद में जमकर मारपीट हुई। जिसके बाद मामले में पुलिस को हस्तक्षेप कर द...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं थाना क्षेत्र के गांधी नगर में मामूली विवाद में जमकर मारपीट हुई। जिसके बाद मामले में पुलिस को हस्तक्षेप कर दोनों को शांत करवाया।
बताया जाता हैं कि मामूली सी बात को लेकर एक व्यक्ति को अपने पड़ोसी से विवाद हो गया। मामला इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों पक्ष एक दूसरे को मारपीट करने को उतारू हो गए। जिसके बाद मामला इतना गंभीर हो गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गया। इस दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया। वही विवाद का सूचना मिलते ही अगमकुआं थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और चार लोगों को मौके वारदात से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हैं।



