पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है, जहां पटना नगर निगम के कूड़ा ढोने वाले ट्रक ने एक गाड़ी के ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है, जहां पटना नगर निगम के कूड़ा ढोने वाले ट्रक ने एक गाड़ी के सर्विस सेंटर में अचानक से दीवार तोड़कर अंदर घुस गई। जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गया।
बताया जाता है कि एनएच-30 पर पटना नगर निगम का एक कूड़ा कचरा ढोने वाला ट्रक यामाहा गाड़ी का सर्विस सेंटर के पास आकर रुकी। जिसके बाद ड्राइवर कुछ काम की वजह से ट्रक यामहा सर्विस सेंटर के पास लगाकर चला गया। कुछ ही देर के बाद निगम का ट्रक खुद व खुद अनियंत्रित होकर यामहा सर्विस सेंटर में दीवार तोड़कर घुस गया।

वही अनियंत्रित ट्रक सर्विस सेंटर में घुसते देख सेंटर में कार्यरत एक महिला कर्मचारी अपनी जान बचाकर रिसेप्शन काउंटर से भागी। हालांकि इस घटना में किसी तरह की शारीरिक क्षति नहीं पहुंची है। वही घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी बाईपास थाना की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।



