Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


132.65 करोड़ की लागत से बिहार में 10 सड़कों का कार्यादेश जारी : नंदकिशोर यादव

पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि राज्य की 10 प्रमुख सड़कों के जीर्णोद्धार का कार्यादेश जारी कर दिया...


पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि राज्य की 10 प्रमुख सड़कों के जीर्णोद्धार का कार्यादेश जारी कर दिया गया है। पांच जिले की इन सड़कों के लिए 132.65 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत की गई योजनाओं का काम छह से 18 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।






https://youtu.be/SquQtQxc9ak




श्री यादव ने बताया कि जिन जिले की योजनाओं के लिये कार्यादेश जारी हुआ है। उनमें समस्तीपुर, रोहतास, नवादा, भोजपुर और शेखपुरा शामिल है। नवादा जिले की पांच योजनाओं के लिए 55.67 करोड़ और भोजपुर जिले की दो योजनाओं के लिए 16.96 करोड़ की मंजूरी दी गयी है। विभागीय निविदा समिति की हुई बैठक में स्वीकृत योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए श्री यादव ने बताया समस्तीपुर जिले में मुक्तापुर-वारिसनगर-भाडाघाट-हथौड़ी रोड पथ के लिए 35.06 करोड़, रोहतास जिले के कोचस के बेलारी से शीशा नगर मोड़ पथ के लिए 16.06 करोड़, भोजपुर जिले के आरा में एनएच-84 के बाएं हिस्से के मेंटेनेंस वर्क के लिए 08.59 करोड़, इसी जिले में एनएच 82 के वाये हिस्से में मेंटेनेंस कार्य के लिए 08.37 करोड़ और शेखपुरा जिले में एनएच-30 बिहारशरीफ-बरबीघा-मोकामा सेक्शन के एनएच-30 पथ के लिए 08.82 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गयी है।






https://youtu.be/1akds7v-QEs




नवादा जिले की योजनाओं की सविस्तार जानकारी देते हुए श्री यादव ने बताया कि जिले के बरेवअड्डा से गोविंदपुर रोड के लिए 14.75 करोड़, एनएच-82 सोनैसा से गोनार बिगहा रोड के लिए 12.93 करोड़, मंझवे से रजौली-गया रोड के लिए 08.66 करोड़, एनएच-31 के खराट से एनएच 82 के नारदीगंज रोड के लिए 07.83 करोड़ और नवादा जिले के ही सिरदला-गया से खटंगि रोड के लिए 08.37 करोड़ की मंजूरी दी गयी है। श्री यादव ने स्वीकृत योजनाओं को ससमय पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now