Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सांस लेने में तकलीफ होने पर केंद्रीय गृह मंत्री एम्स में हुए थे भर्ती, आज हुए डिस्चार्ज

न्यूज सिटी, सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आज एम से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर बीते शनिवा...


न्यूज सिटी, सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आज एम से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर बीते शनिवार की देर रात एम्स के कार्डियो न्यूरो टावर में भर्ती कराया गया था। कोरोना से ठीक होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पोस्ट कोविड ट्रीटमेंट के लिए एम्स में भर्ती हुए थे और जिसके बाद उन्हें बीते 31 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी मिली थी।









हालांकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एम्स दिल्ली में भर्ती होने के बाद लगातार उनके स्वास्थ्य स्थिति ज्यादा बिगड़ने की अफवाह फैली थी। जिसके बाद एम्स की ओर से अमित शाह के स्वास्थ्य संबंधित एक हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए कहा था कि उन्हें रेगुलर चेकअप के लिए भर्ती किया गया है।






https://twitter.com/AmitShah/status/1306524633596792833?s=20
गृह मंत्री ने ट्विटर पर ट्वीट कर दिया जानकारी




हालांकि केंद्रीय गृह मंत्री एम्स में भर्ती रहने के बावजूद भी वे अपने काम में डटे रहें। उन्होंने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए ऐसे ही गुजरात के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में 229 करोड़ की लागत वाली 24×7 जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now