पटना सिटी (न्यूज सिटी)। देश के विकास पुरुष कहे जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वां जन्मदिन आज संपूर्ण भारतवर्ष में धूमधाम से मनाया...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। देश के विकास पुरुष कहे जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वां जन्मदिन आज संपूर्ण भारतवर्ष में धूमधाम से मनाया गया। वही इस मौके पर आज पटना सिटी के जल्ला वाले हनुमान मंदिर प्रांगण में भी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन मनाया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम में बिहार के पथ निर्माण मंत्री पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंदकिशोर यादव भी उपस्थित हुए। इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी का जन्मदिन है। इनका जन्मदिन बिहार ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारतवर्ष में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। साथ ही कहा कि आज विश्वकर्मा जी की जयंती हैं भगवान विश्वकर्मा ने जो काम अपने जमाने मे किया है वो काम आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किए हैं। अगर देश को विकास की ओर आगे बढ़ाना है तो बिना पूर्वी राज्यों के विकास के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता हैं। इसलिए पूर्वी राज्यों में खासकर बिहार के लिए औऱ इसके विकास के लिए उन्होंने जो कदम उठाया हैं। इससे लोगों में काफी उत्साह हैं और आज जल्ला वाले हनुमान मंदिर में उनके 70 वां जन्मदिवस के अवसर पर हमलोगों ने 70 दीप जलाकर भगवान से प्रार्थना किया है की वे मोदी जी को दीर्घायु करें। भगवान उन्हें और शक्ति प्रदान करें कि वे देश को और आगे बढ़ाने का काम करें।



