Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पुनपुन थाना के सम्मनचक गांव में कथित पति ने पत्नी को कर दिया हत्या

पटना (न्यूज सिटी)। पुनपुन थाना के डुमरी पंचायत अंतर्गत सम्मनचक गांव से एक कथित पति पत्नी का मामला प्रकाश मे आया है। बताते चले कि सम्मनचक नि...


पटना (न्यूज सिटी)। पुनपुन थाना के डुमरी पंचायत अंतर्गत सम्मनचक गांव से एक कथित पति पत्नी का मामला प्रकाश मे आया है। बताते चले कि सम्मनचक निवासी श्रवण मांझी पिता स्व० राजेन्द्र मांझी ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ कर मोती मांझी के पत्नी सुगमंती देवी के साथ पिछले कुछ माह से दोनों साथ साथ रहता था।









पुनपुन थाना के चौकीदार बलराम पासवान ने बताया है कि बुद्धवार संध्या के समय मे 35 वर्षीय सुगमंती देवी खाना बना रही थी। तभी दोनों किसी बात को लेकर कथित पति-पत्नी में विवाद हुआ। श्रवण मांझी ने लाठी-डंडे से पिट पिटकर हत्या कर दिया है और घटना को अंजाम देकर घर से फरार हो गया था, जो पकड़ा गया है। वही श्रवण मांझी ने इस घटना से इंकार किया है। पुनपुन थाना आरोपी श्रवण मांझी को गिरफ्तार कर पीएचसी पुनपुन मे जांचोपरांत अनुमंडलीय कारा मसौढ़ी ले गई।





रिपोर्टर- ललित नारायण सिंह ।।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now