Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


भोजपुरी फ़िल्म "सईयाँ हमार थानेदार साहब" के गीतों की रिकॉर्डिंग मुम्बई में संपन्न

मुंबई (न्यूज सिटी)। ड्रीम बॉयज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही एक्शन रोमांटिक भोजपुरी फ़िल्म सईयाँ हमार थानेदार साहब के गीतों की ...


मुंबई (न्यूज सिटी)। ड्रीम बॉयज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही एक्शन रोमांटिक भोजपुरी फ़िल्म सईयाँ हमार थानेदार साहब के गीतों की रिकॉर्डिंग गोरेगाँव मुम्बई स्तिथ एस आर म्यूजिक लैब में पूरी की गयी। इस फ़िल्म में आठ गानें हैं, जो बेहद ही कर्णप्रिय मधुर हैं। फ़िल्म के निर्माता सुजीत सुमन ने बताया कि इस फ़िल्म के गानों को भोजपुरी दर्शकों के पसंद के अनुसार तैयार की गयी हैं। जिसमें भोजपुरी जगत के लोकप्रिय संगीतकार व हिंदी गाना थम के बरस फेम अमन श्लोक ने संगीत दिया हैं। जबकि, भोजपुरी जगत के चर्चित व लोकप्रिय गायक गायिकाओं ने गीतों को अपनी आवाज दी हैं। जिनमें प्रियंका सिंह, खुशबु जैन, अंतरा सिंह प्रियंका, सौमी शैलेश, शिल्पी राज, रेखा मधुर, अलोक कुमार, विजय सिंह चौहान व विक्रम राजपूत शामिल हैं।






https://youtu.be/bkn6OcCEOWk




इस फ़िल्म की कहानी रोमांस और एक्शन पर आधारित हैं। जबकि गीतों को भारती झा, शेखर मधुर और संतोष पुरी ने लिखा हैं। फ़िल्म के निर्माता सुजीत सुमन से मिली जानकारी के अनुसार फ़िल्म का मुहूर्त 13 सितम्बर को मुंगेर में किया जायेगा। जबकि फ़िल्म की शूटिंग 20 सितम्बर से यूपी, बिहार व मुम्बई में शुरू की जायेगी।





फ़िल्म पीआरओ कुमार युडी की रिपोर्ट।।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now