पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना नगर निगम के वार्ड संख्या 53 के पार्षद किरण मेहता के पति और पार्षद प्रतिनिधि व भाजपा के कर्मठ नेता धनंजय मेहता ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना नगर निगम के वार्ड संख्या 53 के पार्षद किरण मेहता के पति और पार्षद प्रतिनिधि व भाजपा के कर्मठ नेता धनंजय मेहता का आज आकस्मिक निधन हो गया है। श्री मेहता के निधन से संपूर्ण भाजपा परिवार आहत है और उनके निधन से भाजपा को अपूरणीय क्षति हुई है।
वहीं दूसरी ओर धनंजय मेहता के निधन पर भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद लल्लू शर्मा ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है श्री शर्मा ने कहा कि एक अच्छे समाज सेवी और युवा नेता को को दिए हैं। बताया जाता है कि श्री मेहता कोरोना पीड़ित थे और वे बीते एक महीने से पटना एम्स में इलाजरत थे। जिसके बाद उन्होंने आज दोपहर के लगभग 03:30 बजे अंतिम सांस पटना एम्स में लिया।



