Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार में कई सिविल सर्जन का हुआ तबादला, डॉ विभा सिंह बनी पटना की नई सिविल सर्जन

पटना/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में अधिकारियों के तबादले का सिलसिला लगातार जारी है। वही इस वक्त राजधानी पटना से ब...


पटना/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में अधिकारियों के तबादले का सिलसिला लगातार जारी है। वही इस वक्त राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहाँ राज्य सरकार ने बिहार के कई जिलों में नए सिविल सर्जन की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, पटना के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विभा कुमारी सिंह को पटना का नया सिविल सर्जन बनाया गया है।





जबकि पटना के सिविल सर्जन डॉ राजकिशोर चौधरी को तबादला करते हुए उन्हें पटना प्रमंडल में स्वास्थ सेवाओं का क्षेत्रीय अपर निदेशक बनाया गया है। अति• प्रा• स्वा• केंद्र, करजन अथमलगोला, पटना के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ• पशुपति प्रसाद सिंह को गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल का अधीक्षक बनाया गया है। चेस्ट क्लीनिक गर्दानीबाग टी•बी• डी•सी•, पटना के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ• निहारिका शरण को पटना प्रमंडल के स्वास्थ्य सेवाएं में क्षेत्रीय उपनिदेशक बनाए गए है। डॉ• कमल किशोर राय को गया का सिविल सर्जन, सरोज कुमारी सिंह को पूर्वी चंपारण का सिविल सर्जन बनाया गया है।





पूरी जानकारी के लिए निचे दिए गए लिस्ट देखे :---














ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now