Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सुधार समिति के सदस्यों का संघर्ष लाया रंग, एसजीजीएस अस्पताल को मिला नया अधीक्षक

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। इस वक्त बड़ी खबर आ रही है, जहां पटना सिटी अनुमंडल स्थित श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में स्थायी अधीक्षक की नियु...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। इस वक्त बड़ी खबर आ रही है, जहां पटना सिटी अनुमंडल स्थित श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में स्थायी अधीक्षक की नियुक्ति कर दी। स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल के नए अधीक्षक डॉक्टर पशुपति प्रसाद सिंह को बनाया गया है।






https://youtu.be/s_-xSz0MyDY




गौरतलब है कि बीते कई सालों से गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में स्थाई अधीक्षक की नियुक्ति, कई अन्य विभागों में डॉक्टरों की नियुक्ति सहित अस्पताल में विभिन्न सुविधा मुहैया कराने की मांग को लेकर के अस्पताल सुधार समिति के सदस्यों ने लंबे अरसे से राज्य सरकार से मांग करते आ रहे थे। इतना ही नही बीते महीने अस्पताल सुधार समिति के महासचिव बलराम चौधरी सहित अन्य सदस्यों ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत को भी उपरोक्त समस्या से अवगत कराया था। जिसके बाद राज्य सरकार ने अस्पताल सुधार समिति के सदस्य के मांग पर गौर करते हुए गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में आज स्थाई अधीक्षक की नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में आज स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।






https://youtu.be/GpcPtXFSXNA




वहीं दूसरी ओर श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में डॉक्टर पशुपति प्रसाद सिंह को स्थाई अधीक्षक की नियुक्ति होने पर अस्पताल सुधार समिति के महासचिव बलराम चौधरी, मोहम्मद जावेद, देव रतन प्रसाद, विजय कुमार सिंह, इबरार अहमद रजा सहित अन्य लोगों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए राज्य सरकार को धन्यवाद किया है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now