Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


जलजमाव की समस्या को लेकर अंचल पदाधिकारी का किया घेराव

बरारी (न्यूज सिटी)। बरारी विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायत में जलजमाव की समस्या बनी हुई है। लगातार कई प्रतिनिधियों ने उसको लेकर आवाज उठाई पर ...


बरारी (न्यूज सिटी)। बरारी विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायत में जलजमाव की समस्या बनी हुई है। लगातार कई प्रतिनिधियों ने उसको लेकर आवाज उठाई पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसी क्रम में बरारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्वी बारी नगर पंचायत का हाल बेहाल है, हर घरों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। लोगों को अपने घर से बाहर जाने में काफी समस्या हो रही है। यहां तक कि राशन भी नहीं है।






https://youtu.be/GpcPtXFSXNA




वीआईपी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह भावी विधानसभा प्रत्याशी (बरारी) उमेश सिंह निषाद अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जलजमाव समस्या के निदान के लिए बरारी के अंचल पदाधिकारी का घेराव किया। साथ ही मांग करते हुए कहा कि अंचल पदाधिकारी जल्द से जल्द से पंचायत के जलजमाव से ग्रसित लोगों को खाने को राशन और जरूरत की चीजें मुहैया कराए। इस मौके पर अंचल पदाधिकारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि हम आपकी मांगो को जिला प्रशासन के सामने रखेंगे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now