Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना में आहर मे डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पटना (न्यूज सिटी)। जिला के गौरीचक थाना क्षेत्र के गांव कंडाप उटापर उत्तरी मुसहरी निवासी स्व• राम ईश्वर मांझी के 35 वर्षीय जीतन मांझी का आहर...


पटना (न्यूज सिटी)। जिला के गौरीचक थाना क्षेत्र के गांव कंडाप उटापर उत्तरी मुसहरी निवासी स्व• राम ईश्वर मांझी के 35 वर्षीय जीतन मांझी का आहर के भरे पानी में डुबने से मौत हो गई। वही मृतक के ललाट पर कटे का निशान मिला हैं। आहर में शव होने की सूचना मिलते ही गौरीचक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज में भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।






https://youtu.be/GpcPtXFSXNA




घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीण वृजनन्दन मांझी ने बताया कि बीते मंगलवार को जीतन मांझी साईकिल पर सवार होकर अपने घर से गंतव्य स्थान पर जाने के लिए निकला था। परन्तु वह रात में घर नही लौटा। जिसके बाद परिजनों को बुधवार की सुबह मे आहर के भरे पानी में डूब कर मरने की खबर मिली है। वृजनंदन मांझी ने बताया है कि मृतक के अपनी पत्नी बसंती देवी के अलावे दो पुत्री पुनम, रेखा और दो पुत्र रौशन कुमार एवं सुनील कुमार है। इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वही गौरीचक थाना एएसआई आर• के• दास से घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की छानबीन की जाएगी। खबर लिखे जाने तक प्रखंड स्तर या जनप्रतिनिधि के ओर से मृतक के परिजनों को अकास्मिक लाभ नही दिया गया है ।





रिपोर्टर- ललित नारायण सिंह ।।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now