Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मुख्यमंत्री द्वारा किए गए कार्यो को जन-जन तक अभियान चला कर पहुंचाए : रुचि अरोड़ा

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार महिला जदयू की आज एक महत्वपूर्ण बैठक बिहार महिला जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता रुचि अरोड़ा की अध्यक्षता मे ...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार महिला जदयू की आज एक महत्वपूर्ण बैठक बिहार महिला जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता रुचि अरोड़ा की अध्यक्षता मे शांति श्री भवन, अरोड़ा हाउस में हुई। इस बैठक मे मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा बिहार में किए गए कार्यो को महिलाओ के बीच बताया और आग्रह किया कि उनके द्वारा किए गए कार्यो को जन-जन तक अभियान चला कर पहुचाया जाए।





रुचि अरोड़ा ने बताया कि 15 वर्षो मे विकास का कौन सा काम हमारे मुख्यमंत्री जी ने नही किया। घर-घर बिजली, पूरे राज्य मे सड़क, पुल निर्माण, घर-घर नल का जल, सभी पंचायतों में 12 वीं तक की पढ़ाई की व्यवस्था, पंचायती राज्य में महिलाओ को 50 प्रतिशत आरक्षण, शराब बंदी, दहेज प्रथा, बाल विवाह रोकथाम आदि बहुत से कार्य किए गए। जिससे बिहार एक विकसित राज्य बन सका। हम सब महिलाएं उनकी आभारी हैं।आगे आने वाले विधानसभा चुनाव मे फिर से उनको मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरा जोर लगाना है और यह बात जन-जन तक पहुंचाना है।





इस बैठक मे महिला जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष रुची अरोड़ा, नीलम देवी, सरिता गिरी, अर्पिता कुमारी, रंजीता रॉय, शोभा देवी, कविता श्रीवास्तव, सुनीता गुप्ता, अंजू सिंह आदि महिलाएं उपस्थित थी।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now