Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीख का हुआ एलान, जाने आपके जिले में कब होगा मतदान

पटना/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर डंका बज गया है। वही इसको को लेकर आज चुनाव आयोग ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देत...


पटना/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर डंका बज गया है। वही इसको को लेकर आज चुनाव आयोग ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में 71, दूसरे चरण में 94 और तीसरे चरण में 78 सीटों पर चुनाव होगा। बिहार में आज से चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है।






https://youtu.be/s_-xSz0MyDY




मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा है कि कोरोना काल में यह पहला चुनाव है। उन्होंने के कहा कि विश्वभर के 70 देशों ने कोरोना संक्रमण को लेकर चुनाव को टाला है। उन्होंने कहा की चुनाव नागरिकता का लोकतांत्रिक अधिकार है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोन को देखते हुए मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की संख्या घटाई गई है। एक (01) बूथ पर सिर्फ एक हजार मतदाता होंगे। सुनील अरोड़ा ने कहा कि 46 लाख मास्क, 6 लाख पीपीई कीट और 6 लाख फेस शिल्ड का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार चुनाव में 23 लाख ग्लव्स और 7 लाख हैंड सैनिटाइजर्स का इंतजाम होगा। बिहार में 7 करोड़ 79 लाख वोटर्स हैं। वहीं महिल वोटरों की संख्या 3 करोड़ 39 लाख है।





देखे आपके जिले में कब और कौन सी तारीख में चुनाव होंगे :----





  • पहले चरण का चुनाव बिहार के भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में 28 अक्टूबर को होंगे।




  • दूसरे चरण में उत्तर बिहार के जिलों मुजफ्फरपुर, सीतामढी, शिवहर, पश्चिमी चंपाण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में 3 नवम्बर को चुनाव होंगे।




  • वही तीसरे चरण में बोधगया सहित 7 जिले जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास में 7 नवम्बर को चुनाव होंगे। पटना सहित बक्सर, सारण, भोजपुर, नालंदा, गोपालगंज और सीवान में 7 नवम्बर को चुनाव होंगे।





https://youtu.be/NMdj6lQ1bnU




गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव आयोजन को लेकर विपक्षी पार्टियां विरोध में थी। विपक्षी पार्टियों का कहना था कि कोरोना काल मे चुनाव करवाना जनता हित में संभव नही है। चुनाव टालने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। याचिकाकर्ता ने राज्य में कोरोना वायरस से बिगड़ते हालात का हवाला दिया था। जिस पर कोर्ट ने पहले ही साफ कर चुके हैं कि चुनाव आयोग हालात के मुताबिक सभी चीजों को ध्यान में रखकर फैसला लेने में समर्थ है।





बता दें कि विगत बिहार विधानसभा चुनाव का आयोजन वर्ष 2015 में हुआ था और उस दौरान चुनाव का आयोजन आयोग द्वारा 5 चरणों में कराया गया था।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now