Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार में 28 अक्टूबर को होंगे पहले चरण के चुनाव, 10 नवंबर को आएगा परिणाम

पटना (न्यूज सिटी)। बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में आयोजित होगी। आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी है। पहले चरण में 71, दूसरे चरण में...


पटना (न्यूज सिटी)। बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में आयोजित होगी। आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी है। पहले चरण में 71, दूसरे चरण में 94 और तीसरे चरण में 78 सीटों पर चुनाव होगा।





पहले चरण का चुनाव बिहार के भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में 28 अक्टूबर को होंगे।





दूसरे चरण में उत्तर बिहार के जिलों मुजफ्फरपुर, सीतामढी, शिवहर, पश्चिमी चंपाण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में 3 नवम्बर को चुनाव होंगे।





वही तीसरे चरण में बोधगया सहित 7 जिले जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास में 7 नवम्बर को चुनाव होंगे। पटना सहित बक्सर, सारण, भोजपुर, नालंदा, गोपालगंज और सीवान में 7 नवम्बर को चुनाव होंगे। मतदान सुबह 07 बजे से शाम 6बजे तक होंगे।





प्रथम चरण का मतदान 28 अक्टूबर को 71 विधानसभा के लिए होगी। 01 अक्टूबर नामांकन दाखिल शुरू होगा और 08 अक्टूबर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि होगी।प9 अक्टूबर स्क्रूटनी और 12 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापसी ले सकेंगे।





द्वितीय चरण का मतदान 03 नवंबर को 94 विधानसभा क्षेत्रों के लिए होंगे। 09 अक्टूबर को नामांकन दाखिल शुरू होगी और 16 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि होगी। 17 अक्टूबर को स्क्रूटनी और 19 अक्टूबर को उम्मीदवार अपने नाम वापसी ले सकेंगे।





तृतीय चरण का मतदान 07 नवंबर को 78 विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगी। उम्मीदवार 13 अक्टूबर से नामांकन दाखिल कर सकेंगे। तीसरे चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवार के नामांकन दाखिल की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है। 21 अक्टूबर स्क्रूटनी और 23 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापसी ले सकेंगे। वही तीनो चरणों के मतगणना और परिणाम 10 नवंबर 2020 को घोषित होंगे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now