Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सिटी के विकास की 12 करोड़ की 260 योजनाओं का मंत्री नंद किशोर ने किया शिलान्यास व उद्घाटन

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पथ निर्माण मंत्री श्री नन्द किशोर यादव ने आज पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न भागों के विकास से संबंधित 11.80...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पथ निर्माण मंत्री श्री नन्द किशोर यादव ने आज पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न भागों के विकास से संबंधित 11.80 करोड़ की 260 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया।





श्री यादव ने आज आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र की 8.76 करोड़ की गली-नाली निर्माण की 115 योजना, 93.13 लाख रूपये की सामुदायिक भवन निर्माण की 10 योजना और 2.09 करोड़ की बोरिंग निर्माण की 135 योजनाओं का विधिवत शिलान्यास व उद्घाटन किया। श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है विकास, विकास और विकास, इसी कड़ी में आज इतनी बड़ी संख्या में पटना सिटी के विकास से संबंधित विविध योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया गया है। सामुदायिक भवन के बनने से जहाँ गरीब-गुरबों को सामाजिक व मांगलिक आयोजन करने में सुविधा होगी, वहीं बोरिंग निर्माण से पेय जल सुलभ रूप से उपलब्ध हो सकेगा। यही नहीं गली-नाली निर्माण योजना से घनी आबादी के बीच रहने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा तो होगी ही, नाली से दूषित जल का प्रवाह बड़े नालों में संभव हो सकेगा।





श्री यादव ने कहा कि पटना साहिब के विकास के प्रति वे शुरू से कृतसंकल्पित हैं और हर क्षेत्र विकास की रोशनी से आलोकित हो इसके लिए सरकार की विभिन्न एजेंसियों के जरिये बड़ी संख्या में योजनाओं को मूत्र्त रूप दिया गया है और कई योजनाओं पर काम जारी है। जात-पात, राजनीतिक भेदभाव से ऊपर उठकर पटना सिटी का चैतरफा विकास उनका मुख्य एजेंडा है और इसमें उन्हें आशतीत सफलता मिली है। मंच संचालन पटना महानगर भाजपा के महामंत्री विनय केशरी ने किया। कार्यक्रम में पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू, पूर्व उप महापौर रूप नाारायण मेहता, वरिष्ठ भाजपा नेता किरण शंकर, रंजीत कुमार सिन्हा ‘तन्नू’ के अलावा विभिन्न वार्डों के कई वार्ड पार्षद और बडी संख्या में भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now