Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार सरकार पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी दें : रणविजय साहू

पटना सिटी/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। राष्ट्रीय जनता दल व्यवासिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू आज पटना सिटी का दौरा कर मृतक शिव शंकर प...


पटना सिटी/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। राष्ट्रीय जनता दल व्यवासिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू आज पटना सिटी का दौरा कर मृतक शिव शंकर प्रसाद उर्फ कल्लू के आवास पर पहुंचे और उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर ढ़ाढ़स बाँधा। शोकाकुल परिवार से मुलाकात के दौरान राजद नेता संतोष मेहता, मुन्ना जायसवाल, बलराम चौधरी, मोहम्मद जावेद आदि भी मौजूद रहे।





इस दौरान श्री साहू ने कहा कि पूरे बिहार में व्यापारी वर्ग को और व्यवासिक वर्ग को, खास तौर पर वैश्य वर्ग को टारगेट कर के रंगदारी और हत्या की घटनाएं घट रही हैं। आज इस परिवार के बीच जो घटना घटी है, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर हम पीड़ित परिवार के बीच हम आये है।









साथ ही श्री साहू ने राज्य सरकार मांग करते हुए कहा कि वे पीड़ित परिवार के भरण पोषण के लिए 50 लाख रुपए की मुआवजा प्रदान करें। पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी मिले। 48 घंटे के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी कर उसे स्पीड ट्रायल कर के सजा दें। पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करें। साथ ही कहा कि अगर अपराधियों की गिरफ्तारी 48 घण्टे में नही होती है तो संपूर्ण राष्ट्रीय जनता दल परिवार चरणबद्ध आंदोलन करेगा।





वही दूसरी ओर ऐसी घटना पूरा प्रदेश में हो रहा है। पिछले 05 महीने में सिर्फ लॉक डाउन के अवधि में 30 लोग की निर्मम हत्या की गई है। डेढ़ दर्जन गंभीर रूप से वारदाते हुई हैं। बनिया समाज के नकली नेता सुशील कुमार मोदी जी किसी भी पीड़ित परिवार के बीच जाकर उसका आंसू पोछने का काम नही किए है। वही श्री साहू ने मंत्री नंदकिशोर यादव पर हमला करते हुए बोला की उन्होंने पीड़ित परिवार के एक छोटा सा बच्चा मासूम साहिल को गोद लेने का भी काम नही किया हैं। यहाँ के वैश्य व बनिया समुदाय के लोग उन्हें समर्थन देकर और वोट देकर विधायक बनाते है और मंत्री पद की शपथ लेते है। लेकिन आज वैश्य समाज, बनिया समाज और समूचा व्यवासिक समाज मे मर्माहत है, दुखी है और आक्रोशित है और जनता का ये आक्रोश आने वाला विधानसभा चुनाव में उन्हें दिखाई देगा।





गौरतलब है कि खाजेकलां थाना क्षेत्र में बीते सोमवार को जमीन कारोबारी शिव शंकर प्रसाद उर्फ कल्लू के घर पर बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलीबारी कर घायल कर दिया था। जिसके बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now