Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की दो सदस्यीय टीम ने NMCH का किया औचक निरीक्षण

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की दो सदस्यीय टीम ने गुरुवार को पटना सिटी का दौरा कर अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज ...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की दो सदस्यीय टीम ने गुरुवार को पटना सिटी का दौरा कर अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची। इस दौरान टीम ने पूरे अस्पताल के विभिन्न विभागों में घूम-घूम कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। वही मौके पर केंद्रीय टीम ने अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजो से भी मिलकर उनको अस्पताल प्रशासन द्वारा मिलने वाले सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ हाइजीन एंड पब्लिक हेल्थ कोलकाता के डॉ संजय साधु खान और पटना एम्स के पल्मनोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ दीपेंद्र कुमार ने इस दौरान अस्पताल परिसर में बनाए गए हेल्पडेस्क और कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। हालांकि इस दौरान केंद्रीय टीम के सदस्यों ने मीडिया से बात करने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया। केंद्रीय टीम के निरीक्षण के संबंध में पूछे जाने पर अस्पताल अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि केंद्रीय टीम को अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया है, जिसे लेकर केंद्रीय टीम के सदस्यों ने संतोष जाहिर किया है।






https://youtu.be/RnED_6jx64U




मौके पर अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि कोरोना संक्रमण से संक्रमित अस्पताल में भर्ती मरीजों तक उनके परिजन नहीं पहुंचे। इसको लेकर भी अस्पताल प्रशासन द्वारा पूरी तरह से सुरक्षा व सावधानी बरती जा रही है। उन्होंने विशेष परिस्थिति में भर्ती मरीज के परिजनों को पीपीई किट पहनाकर मरीजों से मिलाने की बात कहा है। हालांकि इस दौरान अस्पताल अधीक्षक ने अस्पताल में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की कमी होने की बात कहा हैं। साथ ही आश्वासन देते हुए कहा कि कर्मचारियों की कमी को दूर कर लिया जाएगा।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now