पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एजेंसी के माध्यम से अस्पताल में बहाल 93 वार्ड अटेंडेंट को काम पर से ह...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एजेंसी के माध्यम से अस्पताल में बहाल 93 वार्ड अटेंडेंट को काम पर से हटाया गया। फिर अस्पताल प्रबंधन द्वारा नए सिरे से नए एजेंसी के माध्यम से वार्ड अटेंडेंट बहाल किए जा रहे है। जिसको लेकर बीते बुधवार से वार्ड अटेंडेंट ने काम से हटाए जाने के विरोध में आज अस्पताल के मुख्य गेट के समक्ष जमकर हंगामा मचाया। हंगामे की सूचना मिलते ही पटना सिटी एसडीओ राजेश रौशन और आलमगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार दलबल के साथ ने मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे वार्ड अटेंडेंट को अस्पताल परिसर से हटावाया।
इस मौके पर सिटी एसडीओ का कहना था कि राजधानी में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में धरना-प्रदर्शन और सामूहिक कार्यक्रम के आयोजन पर पूरी तरह प्रतिबंध है। सिटी एसडीओ का कहना था कि हटाए गए वार्ड अटेंडेंट की जो ही मांगे हैं, उसे स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से अवगत करा दिया जाएगा। वही आक्रोशित वार्ड अटेंडेंट ने पुलिस प्रशासन पर जबरन उनकी मांगों को दबाए जाने का आरोप लगाया है। साथ ही वार्ड अटेंडेंट न अस्पताल प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि हमें अस्पताल प्रशासन द्वारा काम पर वापस नहीं लिया जाए। नही तो हमलोग चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।



