Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


महात्मा गांधी सेतु पर थमा वाहनों का रफ्तार, यात्री हो रहे है हलकान

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। उत्तर और दक्षिण बिहार वासियों के लिए बैक बोन कहे जाने वाले महात्मा गांधी सेतु पर भीषण जाम लगा है। जिस कारण से सेतु प...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। उत्तर और दक्षिण बिहार वासियों के लिए बैक बोन कहे जाने वाले महात्मा गांधी सेतु पर भीषण जाम लगा है। जिस कारण से सेतु पर हजारों गाड़ियां सड़क पर रेंगते दिख रहे हैं। इसी वजह से सेतु से होकर आने जाने वाले यात्रियों में काफी परेशानियां देखने को मिल रहा है।






https://youtu.be/U802T1ibbjk




हालांकि महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन पर मरम्मत को लेकर जिला प्रशासन ने वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दिया हैं। जिस कारण से सभी वाहनों का आवागमन व परिचालन सेतु के पश्चिमी छोर पर से कराया जा रहा है। वही वाहनों के ओवरटेकिंग किए जाने के कारण सेतु के पश्चिमी छोर पर भीषण महाजाम लगा हैं, जिसका असर राजधानी पटना के एनएच-30 पर भी देखा जा रहा हैं। वही इसको लेकर ट्रैफिक थाना के एएसआई राजेश कुमार यादव ने बताया कि सेतु के पूर्वी लेन के बंद होने से पश्चिमी लेन पर वाहनों का दबाव बढ़ गया हैं। जाम होने से जीरोमाइल से लेकर दीदारगंज तक और पटना से सटे पटना-मसौढ़ी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी है। फिलहाल ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान महात्मा गांधी सेतु और एनएच-30 पर यातायात व्यवस्था को सामान्य करने में लगी है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now