पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में वीआईपी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है, तो आमलोग क्या हाल होगा। ताज़ा मामला राजधानी पटना के एसके पुरी थाना...
पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में वीआईपी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है, तो आमलोग क्या हाल होगा। ताज़ा मामला राजधानी पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड इलाके की है, जहाँ एक जेडीयू के उपाध्यक्ष को गुंडों ने उनके घर में घुसकर पिटाई की है। इतना ही नहीं महिलाओं के साथ भी बदतमीजी कर उनके साथ भी मारपीट की है। गुंडों की पिटाई से बुरी तरह घायल जेडीयू उपाध्यक्ष संजय कुमार उर्फ़ पप्पू सिंह ने बताया कि वह अपने घर में पूजा करवा रहे थे। इस प्रॉपर्टी को उन्होंने हाल के दिनों में खरीदा था, लेकिन कब्जा करने के मकसद से कुछ गुंडों ने घर में घुसकर उनको और उनकी परिवार को जमकर पिटाई की है।
लेकिन पुलिसवाले उनकी एक भी नहीं सुने। पुलिस के ऊपर उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह मामले की छानबीन करने आते थे तो उल्टे गुंडों के साथ बैठकर ऑफिस में चाय पीते है। इस मामले में पुलिस के तरफ से कोई पक्ष सामने नहीं आया है।
घटना के बाद जेडीयू उपाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि उनके घर पूजा में शामिल होने जेडीयू पार्टी से जुड़े कुछ कार्यकर्ता और नेता आये थे। उनकी भी पिटाई की गई है। उन्होंने कहा कि कई बार गुंडों से धमकी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की।



