Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहटा स्थित 500 बेड वाला ईएसआईसी कोविड अस्पताल का केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन

पटना (न्यूज सिटी)। पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र अंतर्गत बिहटा स्थित इएसआइसी (ESIC) अस्पताल में 500 बेडों की क्षमता वाले स्पेशल कोविड केयर हॉस्...


पटना (न्यूज सिटी)। पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र अंतर्गत बिहटा स्थित इएसआइसी (ESIC) अस्पताल में 500 बेडों की क्षमता वाले स्पेशल कोविड केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद रॉय, स्थानीय सांसद रामकृपाल यादव और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। अस्पताल को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन (DRDO) ने पीएम केयर फंड से बनवाया है। इसमें 125 बेड आइसीयू से लैस है, जबकि 375 बेड सामान्य मरीजों के इलाज के लिए है, जिसे आज जनता को समर्पित किया गया। ताकि कोरोना के खिलाफ जंग को जल्द जीता जा सके।









उद्घाटन के बाद उपरोक्त नेताओं व मंत्री ने संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित कर अस्पताल की विशेषता बताते हुए कहा कि इस अस्पताल में हर तरह की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल में ज्यादातर उपयोग करने वाले उपकरण डीआरडीओ द्वारा विकसित तकनीक पर विशेष रूप से कोरोना आस्पतालों के लिए बनाए गए हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में दानापुर विधायक आशा सिन्हा, पटना ग्रामीण जिलाध्यक्ष आशुतोष जी, बेली रोड मंडल अध्यक्ष गुड्‌डू सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रमा यादव, अजीत सिंह सहित अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे। कोरोना से जंग जीतने के लिए बिहार को बड़े स्तर पर सुविधा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाटलिपुत्र की समस्त जनता की तरफ से बहुत-बहुत आभार जताया।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now