बिहटा/विजय कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय प्रखंड के शाहबाजपुर गांव के निवासी साहूल कुमार पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। साहुल क...
बिहटा/विजय कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय प्रखंड के शाहबाजपुर गांव के निवासी साहूल कुमार पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। साहुल की दोनों किडनीयो ने काम करना बंद कर दिया है। खेतिहर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले साहुल के पिता जितेंद्र महतो पिछले 10 महीने से अपने बेटे के इलाज में अपना सब कुछ कुर्बान कर चुके हैं। परिवार पर अब लाखों का कर्ज है। सामाजिक संस्था आवाज एक पहल ने परिवार की मदद करने की मुहिम चलाई है। जिससे साहुल की बचने की उम्मीद फिर से जगी है।
आवाज एक पहल के लवकुश ने बताया की संस्था के तरफ से परिवार को आर्थिक सहायता दी गई हैं एवं भविष्य में हर तरह के मेडिकल सुविधा प्रदान कराने का भी भरोसा दिलाया हैं। इस मुहिम मे संस्था को रोशन सिह, सुमित व अभिषेक ने योगदान दिया हैं। मौके पर कुमार गौरव, विरू, छोटु, राजा सहित कई मौजूद थे।



