पटना (न्यूज सिटी)। राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन हो गया। उन्होंने अपनी अंतिम साँस सिंगापुर के अस्पताल में ली। बता दें कि वे पिछले 6 माह स...
पटना (न्यूज सिटी)। राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन हो गया। उन्होंने अपनी अंतिम साँस सिंगापुर के अस्पताल में ली। बता दें कि वे पिछले 6 माह से वहां इलाजरत थे। अमर सिंह का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। अमर सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद थे। 5 जुलाई 2016 को उन्हें उच्च सदन के लिए चुना गया था। समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद उनकी राजनीति में सक्रियता कम हो गई थी।
वही राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा है कि वे प्रख्यात राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।



