पटना (न्यूज सिटी)। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि भी कोरोना संक्रमण के चपेट में आ गए हैं। कुमार रवि की...
पटना (न्यूज सिटी)। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि भी कोरोना संक्रमण के चपेट में आ गए हैं। कुमार रवि की RT PCR जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी कुमार रवि को गले में दर्द और बुखार है। जिसके बाद जिलाधिकारी ने अपना जांच करवाया और आरटी पीसीआर (RT PCR) जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। हालांकि जानकारी यह भी मिली है कि इससे पहले जिलाधिकारी कुमार रवि की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, जबकिं तीसरी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है।

फिलहाल कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद डीएम कुमार रवि 14 दिनों के लिए अपने घर में ही होम आइसोलेशन में हैं। बता दें कि बीते महीने जिलाधिकारी कुमार रवि ने 70 कर्मियों का एंटीजन टेस्ट करवाया था जिसमें सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे। जांच के उपरांत गोपनीय शाखा और दूसरे विभाग के 9 कर्मी और 5 सुरक्षाकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।



