Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सुशांत कांड में CM नीतीश का बड़ा बयान, उनके पिता चाहे तो हो सकती है CBI जांच

पटना (न्यूज सिटी)। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का सुसाइड कांड तूल पकड़ता जा रहा हैं। इसी बीच सुशांत कांड में बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश...


पटना (न्यूज सिटी)। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का सुसाइड कांड तूल पकड़ता जा रहा हैं। इसी बीच सुशांत कांड में बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी बात कही है। उन्‍होंने कहा है कि अगर सुशांत के पिता सीबीआइ जांच काे कहते हैं ताे सरकार इस दिशा में आगे बढ़ सकती है। वही दूसरी ओर जदयू के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सरकार में मंत्री संजय कुमार झा ने भी कहा है कि बिहार सरकार चाहती है कि सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड कांड पर से पर्दा उठे और मामले में सच्चाई सामने आए ताकि उनके परिवार को न्याय मिले। इसके लिए अगर परिवार चाहता है तो सरकार सीबीआइ जांच कराने के लिए तैयार है।






https://youtu.be/Uj4_UDJirGw




गौरतलब हैं कि बीते 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत अवस्था में मिले थे। वही सुशांत के सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस की जांच से उनका परिवार असंतुष्‍ट है। अब सुशांत के पिता ने बेटे की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर धन उगाही, ब्‍लैकमेल, सुसाइड के लिए उकसाने तथा प्रताड़ना सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए पटना में एफआइआर दर्ज करा दी है। सुशांत के परिवार के अनुसार उसने मामले की सीबीआइ जांच की मांग नहीं की है। परिवार चाहता है कि जांच पटना पुलिस करे। ऐसे में सरकार सीबीआइ जांच के लिए परिवार की सहमति मिलने पर राजी है।






https://youtu.be/C80EtnFwXHo




हालांकि बिहार पुलिस मामलें में जांच करने के लिए मुंबई में बीते कई दिनों से रुकी हैं। ताकि मामलों में जल्द उजागर हो और सच्चाई सब के सामने आए। वही शुक्रवार को मुंबई पुलिस के रवैये उदासीन दिख रही हैं। क्योंकि बिहार पुलिस की टीम को मुंबई में जांच करने गयी थी तो मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस के टीम को किसी भी तरह से जांच में सहयोग नही कर रही हैं। साथ ही मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस की टीम को मीडिया के सामने कुछ बोलने पर रोक लगा रखा था। साथ ही बिहार पुलिस के टीम को मुंबई पुलिस कैदी वैन में बैठा कर गंतव्य स्थान पर ले गए। निष्पक्ष जांच के लिए बिहार पुलिस को मुंबई में जिन-जिन दस्तावेजों की जरूरत है, उन्हें उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। मुंबई पुलिस का व्यवहार भी बिहार पुलिस के साठ ठीक नहीं है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now