Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मोटरसाइकिल नहीं मिला तो पति ने पत्नी की गला दबाकर किया हत्या

खुसरूपुर (न्यूज़ सिटी)। राजधानी पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के महादेव स्थान मोहल्ले में दहेज को लेकर एक पति ने अपनी नवविवाहिता पत्नी की ...


खुसरूपुर (न्यूज़ सिटी)। राजधानी पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के महादेव स्थान मोहल्ले में दहेज को लेकर एक पति ने अपनी नवविवाहिता पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है,






https://youtu.be/C80EtnFwXHo




वहीं पुलिस ने आरोपी पति मन्नू पासवान को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पुलिस कड़ी पूछताछ में जुटी है। बताया जाता है कि नालंदा जिले के चिकसौरा सदरपुर निवासी स्वर्गीय झूलन पासवान की पुत्री सीता कुमारी का लगभग एक वर्ष पूर्व खुसरूपुर के बैकटपुर महादेव स्थान मोहल्ला निवासी मन्नू पासवान के साथ शादी संपन्न हुई थी।






https://www.youtube.com/watch?v=2dbcizz1A98




लेकिन शादी के बाद से ही मोटरसाइकिल की मांग को लेकर मन्नू पासवान अपनी पत्नी को आए दिन प्रताड़ित करता था, और आज गला दबाकर उसने सीता कुमारी की हत्या कर दी। मृतका के परिजनों ने हत्या किए जाने की बात कहते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है,













वहीं पूरे मामले पर पूछे जाने पर पुलिस ने जांच की बात कहते हुए । फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से कड़ी पूछताछ में जुटी है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now