पटना सिटी (न्यूज सिटी)। सुलतानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा किनारे घघा घाट में स्थित 20 वर्ष पुराना एक मात्र बोरिग के सहारे हज़ारो लोग अपनी प...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। सुलतानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा किनारे घघा घाट में स्थित 20 वर्ष पुराना एक मात्र बोरिग के सहारे हज़ारो लोग अपनी प्यास बुझा रहे थे। लेकिन बोरिंग के पानी का लेवल बहुत ही नीचे स्तर पर चला गया है। स्थानीय लोगों द्वारा बोरिंग की स्थिति पुराने व जर्जर होने के कारण मोटर बराबर जलने की अक्सर शिकायत रहती है। इसके बावजूद उसको रिपेरिंग कर पुनः चालू कर दिया जाता है, जो अधिक दिन तक नही चल पाता है।

गौरतलब हैं कि बीते 31 जूलाई को 8 बजे रात में घघा घाट का पानी का बोरिग के मोटर जल जाने के कारण शनिवार को बकरीद पर्व होने के कारण छोटे छोटे बच्चे एवं महिलाएं गंगा के पानी लाने के लिए विवश हैं। आसपास के मोहल्ला में चापाकल है, लेकिन वह सभी खराब पड़ा ह्रै। जिसके बाद आज तक जल आपूर्ति सेवा बहाल नही हो सका है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में जैसे घघा घाट, देवी स्थान, मलेरिया आफिस, भगरिथी लेन, बक्सरिया टोला, ग्वालटोली, खानमिर्जा, नीम तल, बंगला पर, गुदरी गली, सुल्तानगंज मेन रोड, मिश्री टोला एवं नौघरवा आदि इलाकों में पानी की आपूति बंद हैं। जिससे लोगों को जल आपूर्ति नही होने से लोगो व्याप्त आक्रोश है।



