Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


खत्री सभा, बिहार ने भारत रत्न राजर्षि पुरषोत्तम दास टंडन का मनाया 130 वीं जयंती

पटना (न्यूज सिटी)। खत्री सभा बिहार के तत्वाधान में आज भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जी का 130 वां जयंती के उपलक्ष्य में ज़ूम और यूट्य...


पटना (न्यूज सिटी)। खत्री सभा बिहार के तत्वाधान में आज भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जी का 130 वां जयंती के उपलक्ष्य में ज़ूम और यूट्यूब के माध्यम से एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का संचालन अभिजीत कुमार ने किया। मौके पर अध्यक्ष अनंत अरोड़ा ने राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जी को माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की शुरुआत भूषण खत्री ने खत्री जाति गान से शुरू किया। संचालनकर्ता अभिजीत ने बताया कि सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदी के विज्ञान प्रदर्शन जेपी शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजर्षि टंडन जी के पोते विश्व मोहन टंडन, सुबीर टंडन एवं बी एम टंडन को आमंत्रित किया। मौके पर उपस्थित अतिथियों ने राजर्शी पुरुषोत्तम दास टंडन जी के जीवनी पर प्रकाश डाला।









मौके पर कार्यक्रम के अंत में खत्री सभा, बिहार के महासचिव दिलीप कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में खत्री सभा, बिहार के अलावा अखिल भारतीय खत्री महासभा के कई पदाधिकारियों ने भाग लिया। वही मौके पर देशभर के खत्री सभा के सैकड़ो बसदस्यों ने सेमिनार में भाग लेकर समाज मे एकजुटता का संदेश दिया।






https://youtu.be/C80EtnFwXHo




कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेम खन्ना, बी एन कपूर, राकेश कक्कड़, दिनेश अरोड़ा, श्वेताम धीर, कृष्णा कपूर, विशाल मेहरोत्रा, सतीश टंडन, आलोक टंडन, समर सिंह, सतीश मेहता, रणधीर खन्ना, अभय वर्मन, अर्जुन मेहता आदि की अहम भूमिका रही।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now