न्यूज सिटी, सेंट्रल डेस्क। सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में बिहार पुलिस द्वारा की जा रही जांच बमें कई अहम खुलासे हो रहे है। जिससे जां...
न्यूज सिटी, सेंट्रल डेस्क। सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में बिहार पुलिस द्वारा की जा रही जांच बमें कई अहम खुलासे हो रहे है। जिससे जांच अब तेज होती जा रही है। लेकिन मुंबई पुलिस द्वारा जांच में सहयोग करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसलिए मामले की जांच के लिए बिहार पुलिस ने एक आईपीएस अधिकारी को मुंबई रवाना किया है, जिससे जांच में तेजी आएगी। बता दें कि बिहार सरकार के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने पटना के सेंट्रल एसपी विनय तिवारी को मुंबई भेजने का फैसला लिया है। थोड़ी ही देर में सिटी एसपी इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई रवाना होंगे।
मुंबई रवाना होने से पहले एसपी (मध्य), पटना विनय तिवारी ने कहा कि वह इस मामले की अधिक से अधिक जानकारी और साक्ष्य जुटाने की कोशिश करेंगे। फिलहाल अभी कुछ ज्यादा जानकारी नही दे सकते। पहले से ही मुंबई में एसआईटी की टीम जांच कर रही है। अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। मामले में बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार पुलिस को कई अहम सबूत हाथ लगे है। इस संबंध में बिहार पुलिस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ जरूरी हो गई है।
गौरतलब हैं कि जांच के लिए मुंबई गयी बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस से किसी भी तरह का सहयोग नही मिल रहा है। इसके बाबजूद भी बिहार पुलिस इस केस से संबंधित कई लोगों से पूछताछ कर कई अहम सबूत जुटाई है। कई दिनों से रिया चक्रवर्ती फरार चल रही है। लेकिन रिया ने कल वीडियो जारी किया और फिर लापता हो गई है। बिहार पुलिस रिया के कई ठिकानों पर गई, लेकिन वह फरार मिली। बता दें की सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या कांड में उनके पिता के• के• सिंह ने पटना के राजीव नगर थाना में रिया चक्रवर्ती और उसके पिता, मां, भाई समेत आठ लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया है। जिसके बाद बिहार पुलिस मामले की जांच कर रही है।



