खुसरूपुर (न्यूज़ सिटी) । राजधानी पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के तिलहार स्थित फोरलेन पर बेलगाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की घटनास्...
खुसरूपुर (न्यूज़ सिटी) । राजधानी पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के तिलहार स्थित फोरलेन पर बेलगाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, वहीं हादसे में बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जाती है।
मृतक की पहचान मनेर निवासी आशीष कुमार उर्फ कल्लू के रूप में की गई है, वहीं घायल रत्नेश कुमार उर्फ बबलू भी मनेर का निवासी बताया जाता है। बताया जाता है कि आशीष उर्फ कल्लू अपने दोस्त रत्नेश उर्फ बबलू के साथ बाइक पर सवार होकर दवा लाने मनेर से बेगूसराय जा रहा था, इसी दौरान खुसरूपुर थाना क्षेत्र के तिलहार के समीप फोरलेन पर पीछे से आती एक बेलगाम ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे आशीष की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी,

वही हादसे में रत्नेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।



