पटना (न्यूज़ सिटी)। राजधानी पटना में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा हैं। एक तरफ कोरोना संक्रमण को लेकर बिहार में लॉकडाउन लगा हुआ था तो वही अ...
पटना (न्यूज़ सिटी)। राजधानी पटना में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा हैं। एक तरफ कोरोना संक्रमण को लेकर बिहार में लॉकडाउन लगा हुआ था तो वही अपराधी अपराध को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने तारकेश्वर पथ चौराहे के पास से अधजला शव बरामद किया। मृतक युवक की पहचान सोनू उर्फ़ अण्डवा के रूप में की गई है, जो चिरैयाटांड़ के मदन लाल जैन गली के रहने वाले राजू साव का बेटा बताया जा रहा है। बताया जाता हैं कि युवक की हत्या आपसी रंजिश में हुई है।
मामले में एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि आपसी रंजिस में अपराधियों ने युवक सोनू को नशे की गोली खिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। साथ ही सबूत मिटाने के नियत से शव को बोरे में भरकर तेल छिड़कर शव में आग लगाकर भाग निकले। वही पुलिस ने कांड में संलिप्त दो आरोपियों रविश कुमार और सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद शव को छुपाने के लिए जिस ई-रिक्शा का प्रयोग किया गया था, उसे भी पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गई है। गिरफ्त आरोपियों ने पुलिस को बताया कि आपसी विवाद के कारण उन्होंने हत्या के इस वारदात को अंजाम दिया।



